Home » वजन घटाने या मोटापा कम करने के घरेलू नुस्खे हिंदी में

वजन घटाने या मोटापा कम करने के घरेलू नुस्खे हिंदी में

वजन घटाने या मोटापा कम करने के घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Weight Loss Or Reducing Obesity In Hindi)

वजन घटाना आम बात है लेकिन आज के युवाओ में ये बहुत बड़ी समस्या बन गयी है | इनसे लोगो को कई बड़ी से बड़ी  बीमारियों का सामना करना पर रहा है | आज की पीढी इतनी व्यस्त हो गयी है की उन्हें अपने शरीर पे समय देने का वक़्त नहीं मिल पाता है | यहाँ हम कुछ आसान  तरीको के बारे में जानेंगे जो वजन घटाने के लिए आसान और कारगर साबित हो सकती हैं |  जो निम्न्लिखित है :

  1. स्वस्थ भोजन खाने की आदत – वजन घटाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है स्वस्थ भोजन  की आदत बनाना। अपने भोजन में तेल, चीनी और आलू के चिप्स जैसे जंक फूड का सेवन कम करें और स्वस्थ खाद्य पदार्थ जैसे हरी  सब्जियां, फल, दाल, अंडे, दूध और दही खाएं।

  2. योग  – योग  वजन घटाने के लिए बहुत जरूरी है। आप योग, पैदल चलना , सुर्य नमस्कार, बाइसाइकल चलाना और जिम जैसे कई तरीकों का चुनाव कर सकते हैं। कोई भी शारीरिक काम कर सकते है जिनमे शरीर में गति बनी रहे | 

  3. सुबह का नाश्ता – सुबह के नाश्ते का सही समय और सही मात्रा में करने से भी हमारे वजन पे काफी प्रभाव पड़ेगा | 

  4. पर्याप्त नींद – पर्याप्त मात्रा में  नींद लेना भी वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है। कम सोने से भी आपकी बॉडी पर काफी असर पड़ता  है । आप रोजाना सात से आठ घंटे की नींद अवश्य लें।

  5. स्ट्रेस कम करें – स्ट्रेस वजन बढ़ाने का मुख्य कारण होता है, इसलिए उसे कम करना आवश्यक है। मन को शांत और शीतल  रखने के लिए ध्यान योग, मसाज या अन्य गतिविधियां जरूर करे।

  6. पानी का अत्यधिक सेवन  – रोजाना कम से कम आठ गिलास पानी पीना आवश्यक है ताकि आपके शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल सकें। इससे आपका पेट भी भरा महसूस होगा जिससे आपको खाने का ज्यादा मन नहीं होगा।

  7. देर से रात का खाना न खाएं – रात का खाना बहुत अधिक होने से वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, रात का भोजन समय पर खाएं और हल्का भोजन ही खाएं साथ ही साथ ज्यादा वसा युक्त पदार्थों का सेवन ना करे | 

अगर हम इन आदतों को अपने दैनिक जीवन में शामिल कर लेते है तो हमारी जीवन शैली के साथ साथ हमारा स्वाथ्य भी सुधर जायेगा | 

Tanu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top