Home » 26 January Shayari | गणतंत्र दिवस पर शायरी हिंदी में

26 January Shayari | गणतंत्र दिवस पर शायरी हिंदी में

स्वागत है दोस्तों, हमारे इस 26 January Shayari पोस्ट में। अगर आप 26 January में पोस्ट करने के लिए शायरी खोज रहे है तो ,यर पोस्ट आपके लिए ही है। 

अगर आप गणतंत्र दिवस के अवसर पर Republic Day Shayari in Hindi, 2 Line Shayari In Hindi, जैसा कुछ खोज रहे है। तो यह पोस्ट बिलकुल आपके लिए ही है।

इस पोस्ट में हमने Republic Day पर देशभक्ति शायरी के बहुत सारे नमूने लिखे है। आप इनमे से कोई भी Shayari अपने स्कूल, कॉलेज या Status पर इस्तेमाल कर सकते है।

26 January Shayari – Republic Day Shayari 

गणतंत्र दिवस (भारतीय गणतंत्र दिवस) हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन उस समय की याद दिलाता है जब 1950 में भारत के संविधान को लागू किया गया और भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाया गया। यह दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अवसर का प्रतीक है और नए शासन की शुरुआत का संकेत देता है।

गणतंत्र दिवस के उत्सव का मुख्य आयोजन राष्ट्रीय राजधानी, नई दिल्ली, में होता है। इस दिन राष्ट्रपति भारत का तिरंगा ध्वज होस्ट करते हैं और एक शानदार समारोह आयोजित किया जाता है। समारोह में भारतीय सशस्त्र सेना की विभिन्न एकाइयां, टैंक, मिसाइल और अन्य रक्षा उपकरणों की दिखावट होती है। इसमें विभिन्न राज्यों और संघ राज्यों के झंडे भी लिए जाते हैं, जो उनकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इस अवसर पर भारत के अलावा देशवासियों के लिए भी खास आयोजन किए जाते हैं, जिनमें विभिन्न संस्थान और स्कूलों के द्वारा कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। लोग राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं, राष्ट्रगान गाते हैं और अपने देश के प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त करते हैं।

गणतंत्र दिवस न केवल भारतीय संविधान के अधिनियमन को संकेत करता है, बल्कि यह राष्ट्र की मूलभूत मूल्यों और सिद्धांतों का पुनरावलोकन करता है। इसे सांस्कृतिक विविधता का भी प्रतीक माना जाता है जो राष्ट्र के अखंडता की भावना को प्रकट करती है।

गणतंत्र दिवस भारत के गणतंत्र बनने का सम्मान करता है और राष्ट्र की एकता, भिन्नता और लोकतंत्र के सिद्धांतों की प्रशंसा करता है। यह एक गर्व और राष्ट्रभक्ति का दिन होता है, जिसमें हर भारतीय अपने देश के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना को व्यक्त करता है।

26 January Par Shayari

<yoastmark class=

आओ इस गणतंत्र दिवस पर ले वचन,
भारत देश को बचने का करें संकल्प।

 

ये बात हवाओ को बताये रखना,
रोशनी होगी चिरागों को जलाये रखना,
लहू देकर जिसकी हिफाज़त हमने की,
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाये रखना। 

 

एकता अखंडता संप्रभुता को निखारना है,
एक धरा पर सर्वधर्म राष्ट्र बनाना है। 

 

कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिन्दुस्तां के सम्मान का है।

 

ना जियो धर्म के नाम पर,
ना मरों धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियो वतन के नाम पर।

 

सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा,
हम बुलबुले है इसके ये गुलसिता हमारा।

 

ज़माने भर में मिलते हे आशिक कई,
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता,
नोटों में भी लिपट कर, सोने में सिमटकर मरे हे कई,
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता।

 

आन देश की शान देश की देश की हम संतान है,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा अपनी ये पहेचान है। 

 

आओ हम सब एक धरा पर,
राष्ट्रीय पर्व मनाते हैं,
26 जनवरी हो हर्षोल्लास भरा,
ऐसा एक राष्ट्र बनाते हैं। 

 

INDIAN होने पर करीए गर्व,
मिलके मनाएं लोकतंत्र का पर्व,
देश के दुश्मनों को मिलके हराओ,
हर घर पर तिरंगा लहराओ। 

 

26 January Shayari In Hindi

<yoastmark class=

हर भारतीय के दिलों में बसा एक ही नारा,
सबसे प्यारा भारत देश हमारा। 

 

तिरंगे की शान है ये दिन सुहाना,
गणतंत्र दिवस का है हम सबको मानना।

 

अलग है भाषा, धर्म जात,
और प्रांत, भेष, परिवेश,
पर हम सब का एक ही गौरव है,
राष्ट्रध्वज तिरंगा श्रेठ। 

 

ऐ मेरे वतन के लोगों,
तुम खूब लगा लो नारा,
ये शुभ दिन है हम सबका,
लहरा लो तिरंगा प्यारा। 

 

ये नफरत बुरी है ना पालो इसे,
दिलों में नफरत है निकालो इसे,
ना तेरा, ना मेरा, ना इसका, ना उसका,
ये सब का वतन है बचालो इसे। 

 

काँटो में भी फूल खिलाएं,
इस धरती को स्वर्ग बनाएं,
आओ सब को गले लगाएं,
हम गणतंत्र का पर्व मनाएं।

 

चढ़ गये जो हंसकर सूली,
खाई जिन्होंने सीने पर गोली,
हम उनको प्रणाम करते हैं,
जो मिट गए देश के लिए,
हम उनको सलाम करते हैं।

 

दिलों की नफरत को निकालो,
वतन के इन दुश्मनों को मारो,
ये देश है खतरे में ए -मेरे -हमवतन,
भारत माँ के सम्मान को बचा लो। 

 

इस दिन के लिए वीरो ने अपना खून बहाया है,
झूम उठो देशवासियो गणतंत्र दिवस फिर आया है।

 

मैं मुस्लिम हूँ, तू हिंदू है, हैं दोनो इंसान,
ला मैं तेरी गीता पढ़ लूँ, तू पढ़ ले क़ुरान,
अपने तो दिल में है बस एक ही अरमान,
एक थाली में खाना खाए सारा हिन्दुस्तान। 

Also Read : 15 August Par Shayari

26 January Republic Day Shayari (जनतंत्र दिवस शायरी)

<yoastmark class=

मैं इसका हनुमान हूँ , ये देश मेरा राम है ,
छाती चीर के देख लो, अन्दर बैठा हिन्दुस्तान है। 

 

ना पूछो ज़माने से कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम सब हिन्दुस्तानी हैं। 

 

क्यों मरते हो यारो सनम के लिए,
ना देगी दुप्पटा कफ़न के लिए,
मरना है तो मरो वतन के लिए,
तिरंगा तो मिलेगा कफ़न के लिए। 

 

जब “इश्क और क्रांति” का अंजाम एक ही है,
तो राँझा बनने से अच्छा है भगतसिंह बन जाओ।

 

शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।

 

जिद पे आ जाए, तो रुख मोड़ दे तूफानों के,
तुमने तेवर नही देखे, अभी ‘तिरंगे’ के दीवानों के।

 

कफ़न तो हर एक के नसीब में है,
जो तिरंगे में लिपटे वो खुशनसीब है।

 

दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त,
मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी।

 

दे सलामी इस तिरंगे को जिस से तेरी शान हैं,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका, जब तक दिल में जान हैं।

 

दुख में सुख में हर हालत में भारत दिल का सहारा है,
भारत प्यारा देश हमारा सब देशों से प्यारा है।

 

26 January Ke Liye Shayari

<yoastmark class=

वतन हमारा ऐसा कोई न छोड़ पाये,
रिश्ता हमारा ऐसा कोई न तोड़ पाये,
दिल एक है एक है जान हमारी,
हिंदुस्तान हमारा है हम इसकी शान है। 

 

लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमां पर,
भारत का नाम होगा सब की जुबान पर,
ले लेंगे उसकी जान या दे देंगे अपनी जान,
कोई जो उठाएगा आँख हमारे हिंदुस्तान पर।

 

आओ झुक कर सलाम करे उनको,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।

 

मुकुट हिमालय, हृदय में तिरंगा,
आँचल में गंगा लायी हैं,
सब पुण्य, कला और रत्न लुटाने देखो,
भारत माता आयी हैं। 

 

गांधी स्वप्न जब सत्य बना,
देश तभी जब गणतंत्र बना,
आज फिर से याद करें वो विरों का त्याग,
जिनसे भारत गणतंत्र बना। 

 

सबके अधिकारों का रक्षक,
अपना ये गणतंत्र पर्व है,
लोकतंत्र ही मंत्र हमारा,
हम सबको इस पर्व पर गर्व है।

 

भारतीय होने पर करो गर्व,
मिलकर मनाओ लोकतंत्र का पर्व,
देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ,
हर घर में तिरंगा लहराओ।

 

जिक्र अगर हीरो का होगा,
तो नाम हिंदुस्तान के वीरों का होगा।

 

न हिंदू हैं, न मुस्लिम, हम तो हैं भारतवासी,
बरसों पहले छोड़ दी हमने अंग्रेजों की गुलामी,
अब है भ्रष्टाचार को देश से खदेड़ने की बारी।

 

मेरे जज़्बातों से इस कदर वाकिफ है मेरी कलम,
मैं इश्क भी लिखना चाहूँ तो इंकलाब लिख जाता है।

 

Conclusion

हमें उम्मीद है की आपलोगो को हमारा ये पोस्ट पसंद आया होगा। इस 26 January Shayari पोस्ट में हमने कुछ देशभक्ति shayari शेयर किआ है। और हमे आशा है की ये शायरी आपको अच्छी लगी होगी। अगर आपलोग शायरी लिखते है या आपलोग को कोई अच्छी Deshbhakti Shayari आती है तो आप Comments के जरिये हमे शेयर कर सकते है।

 

Navin Sinha

Hello there! I am NAVIN, the creative soul behind this vibrant blog where words come alive and ideas take flight.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top